गांधीनगर। मंगलवार से गांधीनगर में ‘वायब्रंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो-2013’ की भव्य शुरुआत हो गई। गुजरात में आयोजित हो रहा यह छठवां समिट है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वायब्रंट समिट’ की शुरुआत की थी। तबसे लेकर अब तक मोदी पांच समिट का आयोजन कर चुके हैं।
खुशी की बात यह रही कि इस समिट का गुजरात ही नहीं, पूरे देश को भरपूर फायदा मिला और इन वर्षो में देश-विदेश की कई बड़ी कंपनियों ने गुजरात का रुख किया और गुजरात को देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया।
बीते दिन मंगलवार को मोदी ने इस समिट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने समिट में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। मोदी के संबोधन के दौरान अचानक माइक बंद हो गया। इस समय यहां मीडियाकर्मियों की भी अच्छी खासी तादात थी।
अपने व्यंग्यात्मक भाषण के लिए विख्यात मोदी ने इस घटना पर भी चुटकी ले ली और कहा, अब देखना कल मीडियाकर्मी हेडलाइन बनाएंगे कि ‘मोदी की बोलती बंद हो गई।’
आगे पढ़ें, तस्वीरों के साथ...