अहमदाबाद।एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह को कैंसर है और वह इस समय अमेरिका में कीमोथैरेपी से गुजर रहे हैं। युवराज के फीजियो जतिन चौधरी का कहना है कि युवराज को कैंसर है लेकिन खतरनाक नहीं।
इस समाचार के मीडिया में आने के बाद उनके प्रशंसकों में निराशा की लहर छा गई है। क्रिकेट प्रेमियों के अलावा सेलिब्रिटीज और राजनीतिज्ञ भी इसके लिए दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनके जल्दी स्वस्थ हो जाने की कामना कर रहे हैं।
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है.. ‘युवराज सिंह की तबियत का समाचार सुनकर मैं बहुत दुखी हूं। लेकिन मैं जानता हूं कि वे एक योद्धा हैं, वे इससे बाहर निकल आएंगे और देश के लिए फिर से खेलेंगे’। मैं ईश्वर से उनके जल्दी स्वस्थ हो जाने की कामना करता हूं।
मोदी बोले, कांग्रेसी सीएम भी स्वीकारते हैं...
देखें तस्वीरें : यह लगा चौका.. फिल्मी हस्तियों...
सैकड़ों छात्राएं कॉलेज आती नहीं तो फिर जाती...