गांधीनगर। चुनाव के समय ड्यूटी में तैनात रहने वाले पुलिस कर्मचारियों लिए शनिवार को गांधीनगर में पोस्टल वोटिंग की व्यवस्था की गई थी। लेकिन पोस्टल वोटिंग के दिन भी मुख्यमंत्री मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मचारी मतदान नहीं कर सके।
गांधीनगर जिले में कलोल और माणसा विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए मोदी की यहां एक-एक चुनावी सभा आयोजित की गई थी। इसी दिन जिला पुलिस कमिश्नर के परिसर में पुलिस कर्मचारियों के लिए पोस्टल वोटिंग की व्यवस्था की गई थी, क्योंकि ये पुलिस कर्मचारी चुनाव के समय ड्यूटी में तैनात रहेंगे।
मोदी की सभा के चलते कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उनकी सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए थे, जिससे उन्हें वोटिंग का समय नहीं मिल सका और इस तरह ये लोग मतदान करने से वंचित रह गए।
देखें तस्वीरें....