पूरा महाकुंभ क्षेत्न नरेंद्र मोदी के बड़े-बड़े होर्डिंग से पटा
इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में भावी प्रधानमंत्नी पद को लेकर मची गहमागहमी के बीच गुजरात के मुख्यमंत्नी नरेन्द्र मोदी आगामी 12 फरवरी को यहां चल रहे महाकुंभ मेले में आएंगे।
मोदी के आने की आधिकारिक जानकारी के बाद पूरा महाकुंभ क्षेत्न उनके बड़े-बड़े होर्डिंग से पट गया है। भाजपा सूत्नों ने आज यहां कहा कि श्री मोदी आस्था के महाकुंभ में आकर गंगा यमुना और अ²श्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाएंगे। वे प्रमुख साधु-संतों के शिविरों में जाकर मुलाकात करेंगे और इसके बाद अहमदाबाद लौट जाएंगे।
मोदी के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए मेला क्षेत्न में कई जगह उनके चित्नों वाले होर्डिंग लगाए गए हैं। ज्यादातर होर्डिंग विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्ग दर्शक मंडल की आज हो रही बैठक और कल होने वाले संत सम्मेलन स्थलों पर प्रमुखता से लगाए गए हैं।
मोदी के चित्न के साथ ही ‘देश का नेता कैसा हो, नरेन्द्र मोदी जैसा हो’ जैसे नारे लिखे गए हैं।








