दिल्ली। चौंकाने वाले घटनाक्रम में मंगलवार रात करीब सवा नौ बजे नितिन गडकरी ने भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। अब बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो बुधवार से भाजपा की कमान राजनाथ सिंह के हाथ होगी। संघ और भाजपा नेता राजनाथ के नाम पर राजी हो गए हैं। बुधवार सुबह संसदीय बोर्ड की बैठक में राजनाथ का नाम अध्यक्ष के लिए तय होगा और दोपहर तक राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिकता पूरी कर ली जाएगी। इससे पहले गडकरी को दूसरी पारी देने का फैसला हो चुका था। लेकिन मंगलवार को घटनाक्रम तेजी से बदला। आयकर विभाग ने पूर्ति ग्रुप के ठिकानों पर छापा मारा। आडवाणी भी मुंबई में थे। तत्काल संघ नेता भैयाजी जोशी से मिले। गडकरी भी साथ थे। लंबी चर्चा चली और
विदाई का फैसला हो गया।
नितिन गडकरी की विदाई के बाद अब पार्टी में मंथन का दौर शुरू हो गया है कि किनकी वजह से गडकरी को जाना पड़ा। हालांकि गुजरात के मुख्यमंत्री भी गडकरी के विरोधी माने जाते हैं, इसलिए कहा जा रहा है कि गडकरी को बाहर का रास्ता दिखाने में मोदी की अहम भूमिका रही है। पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो मोदी ने गडकरी का विरोध किया और राजनाथ सिंह को समर्थन दिया। इन दोनों की पृष्ठभूमि संघ की है और इनके बीच अच्छे रिश्ते भी हैं।
आगे पढ़ें पूरा घटनाक्रम तस्वीरों के साथ...