पोरबंदर (गुजरात)। दुनिया के रइसों में
18वें पायदान पर काबिज रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी भले ही खाली समय में
पत्नी नीता का डांस देखना पसंद करते हों, लेकिन यह शनिवार वह राम कथा सुन कर बिता रहे हैं। इसके लिए वह शुक्रवार को ही सपरिवार पोरबंदर पहुंचे। मां कोकिलाबहन भी उनके साथ थीं। शनिवार को वे संदीपनी आश्रम में चल रही रामायणी संत मोरारी बापू की रामकथा सुनेंगे। अंबानी परिवार ने शुक्रवार को कथाकार रमेशभाई ओझा के साथ श्री हरि मंदिर की संध्या आरती में हिस्सा लिया। देखें ओझा के साथ अंबानी की तस्वीरें और मोरारी बापू के कार्यक्रम के कुछ नजारे...