राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
आस्था: मुकेश ने अंबाजी को भेंट किया पांच किलो सोना
Bhaskar News | Oct 29, 2012, 13:26PM IST

अंबाजी (गुजरात). उत्तर गुजरात में विराजमान अंबाजी शक्तिपीठ में शनिवार को मुकेश पटेल नामक भक्त ने पांच किलोग्राम सोना अर्पित किया। यह स्वर्णदान शक्तिपीठ को स्वर्णमय बनाने की योजना के लिए दिया गया है। मुकेश कुल 25 किलोग्राम सोना मां के दरबार में चढ़ाने वाले हैं। शनिवार को उन्होंने पांच किलोग्राम की दूसरी भेंट चढ़ाई। अंबाजी शक्तिपीठ में 358 स्वर्णकलश हैं। इतने स्वर्णकलश वाला यह देश में एक मात्र आस्था स्थल है।
इस यात्राधाम को अबतक 22.5 किलोग्राम सोना भक्तों से मिल चुका है। अब 60 से 65 किलोग्राम सोने की जरूरत और है। मूल योजना मंदिर के मुख्य शिखर से 60 फुट तक स्वर्ण आवरण चढ़ाने की है।







