काला डुंगर :
यह कच्छ की सबसे ऊंची जगह है। तुलसीश्याम की तरह यह स्थल भी अचरज से परिपूर्ण है। यहां से गुजरने वाली सड़क की खासियत यह है कि ढाल से उतरते समय अचानक ही रफ्तार बढ़ जाती है। इतना ही नहीं ढाल चढ़ते समय भी वाहन की रफ्तार बढ़ जाती है। आमतौर पर ढाल चढ़ते समय काफी परेशानी होती है, लेकिन इस रहस्यमयी जगह का मामला ठीक इसके विपरीत है।