जादुई पत्थर :
अमरेली जिले के बाबरा शहर से मात्र 7 किमी दूर करियाणा गांव में एक पहाड़ी आकषर्ण का केंद्र हैं। इस पहाड़ी ही खासियत यह है कि यहां कई पत्थर ऐसे हैं, जिनमें से झालर बजने जैसी आवाज आती है। इस पहाड़ी पर ग्रेनाइट के पत्थर काफी मात्रा में हैं। अब तक इन पत्थरों का रहस्य भी सुलझाया नहीं जा सका है।
इन पत्थरों के साथ एक धार्मिक मान्यता भी जुड़ी हुई है कि प्राचीन समय में यहां एक बार स्वामीनारायण भगवान आए थे। कहा जाता है कि पूजा-अर्चना के समय उन्होंने यहां के पत्थरों का घंटी के रूप में उपयोग किया था।