राजकोट। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) के नव-निर्मित स्टेडियम का मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोकार्पण किया। बीसीसीआई प्रमुख एन श्रीनिवासन भी इस मौके पर राजकोट पहुंचे। नए स्टेडियम का लोकार्पण करने के बाद मोदी ने बल्ले पर हाथ आजमाया किंतु पहली ही गेंद में क्लीन बोल्ड हो गए।
एससीए के निरंजन शाह ने उन्हें बोल्ड किया। सौराष्ट्र गुजरात का पटेल बहुल अंचल है। विधानसभा चुनाव-2012 में यहां से मोदी ने यहां केशूभाई पटेल की जीपीपी के बावजूद शानदार जीत हासिल की। सौराष्ट्र के खेलप्रेमियों के लिए रविवार का दिन और भी खास रहा।
कारण, इंग्लैंड के साथ खेलने वाली टीम में सौराष्ट्र के दो खिलाड़ियों चेतेश्वर पुजारा और रवीन्द्र जडेजा को स्थान मिला है। टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड का मुकाबला राजकोट के इस मैदान से शुरू होगा। पुजारा-जडेजा का यह घरेलू विकेट है।