गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण का मतदान शुरू हो चुका है। उत्तर गुजरात, मध्य गुजरात और कच्छ में मतदान हो रहा है। सुबह 8.00 बजे मतदान केंद्रों के दरवाजे जनता के लिए खुल गए थे।
शुरुआती 1 घंटे में ही 9 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। इसके साथ ही मतदाताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है, जिसे देखते हुए माना जा रहा है कि आज भी मतदान का प्रतिशत धमाकेदार ही होगा।
सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री की मां हीरा बा गांधीनगर सेक्टर-8 में बने पूलिंग बूथ में मतदान करने पहुंची। जीवन के नौ दशक तय कर चुकीं हीरा बा भी एक जागृत नागरिक के रूप में वोट करने से कभी नहीं चूकी हैं।
वे सुबह 8 बजे ही मतदान केंद्र पहुंच गई थीं, जबकि उनके बेटे नरेंद्र मोदी लगभग डेढ़ घंटे की देरी से मतदान केंद्र पहुंचे थे।