गांधीनगर. गुजरात में भाजपा विधायक दल ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना और इसके बाद बुधवार को मोदी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
इसके साथ ही वे लगातार चौथी बार राज्य की कमान संभालेंगे। मोदी अक्टूबर 2001 से ही गुजरात के मुख्यमंत्री हैं। शपथ ग्रहण समारोह पटेल मैदान में सुबह 11 बजे शुरू हुआ।
इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह, ओमप्रकाश चौटाला, कर्नाटक की सीएम जयललिता, राज्यसभा सदस्य स्मृति इरानी, भाजपा के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी, सांसद नवजोद सिंह सिद्धू, राज ठाकरे और उद्वव ठाकरे पत्नी संग समोराह में मौजूद थे।
तस्वीरों में जरिए डालिए समारोह से जुड़ी खास बातों और मोदी के जीवन परिचय पर एक नजर...।