विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Politicians >> No Changes In American Visa Policy For Narendra Modi

बहिष्कार भले ही खत्म पर मोदी को वीजा देने में अमरीकी नीति में बदलाव नहीं!

Agency | Feb 20, 2013, 11:48AM IST
 
 


गांधीनगर। यूरोपीय संघ ने गुजरात के मुख्यमंत्नी नरेन्द्र मोदी का पिछले एक दशक से जारी अघोषित बहिष्कार भले ही खत्म कर दिया हो, लेकिन अमेरिका फिलहाल उन्हें वीजा नहीं देने की अपनी नीति पर कायम है। अमेरिका के सहायक विदेश मंत्नी राबर्ट ब्लैक ने समाचार चैनल सीएनएन आईबीएन के साथ बातचीत में कहा कि मोदी को वीजा देने के बारे में अमेरिका की नीति में कोई बदलाव नहीं आया है।

उन्होंने कहा..‘नीति में बदलाव करने या नरम रूख अख्तियार करने का कोई सवाल नहीं है। हम भारतीय अदालतों में उनके खिलाफ मामलों के निपटारे के अनुरूप ही अपने निर्णय में बदलाव कर सकते हैं’। ब्लैक ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन इसे जारी करने का निर्णय कई बातों पर निर्भर करेगा। मोदी को अदालतों द्वारा बरी किया जाना उन कारकों में से एक होगा, जिनके आधार पर अमेरिकी नीति पर पुनíवचार किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने २क्क्५ में मोदी को वीजा देने से इन्कार कर दिया था। उसका कहना था कि उन्होंने धाíमक स्वतंत्नता का उल्लंघन किया है। गुजरात में २क्क्२ के दंगों के बाद से ब्रिटेन तथा यूरोपीय संघ के अन्य देशों ने भी मोदी का अघोषित रूप से बहिष्कार कर रखा था लेकिन हाल ही उनके प्रतिनिधियों ने मोदी के साथ बैठक कर इसे खत्म कर दिया था।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment