राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
मोदी और सलमान, कोई टिकता ही नहीं इनके आगे...!
dainik bhaskar network
| Jul 31, 2012, 00:35AM IST

गुजरात में नरेंद्र मोदी सीएम पद की तिकड़ी लगा चुके हैं। 2001 से वे मुख्यमंत्री हैं। विरोधी तो वहां जैसे कोई है ही नहीं। बॉलीवुड के सलमान खान भी ऐसे ही हैं। सलमान ने भी 100 करोड़ की कमाई वाली दबंग, रेडी और बॉडीगार्ड जैसी फिल्मों की तिकड़ी बनाई है।
अब आज की बात करें। इसी साल गुजरात में चुनाव हैं। लेकिन मैदान में इतना दमखम वाला कोई है ही नहीं, जो मोदी को मात देने का माद्दा रखता हो। सलमान की फिल्म के सामने भी तो कोई अपनी फिल्म रिलीज नहीं कर रहा।
इसीलिए तो ईद पर एक था टाइगर रिलीज होने वाली एकमात्र फिल्म होगी। वैसे ही जैसे चीन के बैडमिंटन खिलाड़ी लिन डेन के सामने कोई नहीं जीत पाता। पांच बार से विश्व चैम्पियन, बीजिंग ओलिंपिक में गोल्ड और चार बार ऑल इंग्लैंड ओपन विजेता।






