वडोदरा। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लोग कुछ न कुछ नया काम करते ही रहते हैं। कुछ ऐसा ही वडोदरा शहर में रहने वाले और रियल एस्टेट के व्यवसायी कुणाल शाह ने भी किया। कुणाल अपनी शादी कुछ अलग ही अंदाज में करना चाहते थे।
आणंद शहर के रिसोर्ट में कुणाल की शिवानी से शादी हुई। लग्र मंडप में कुणाल ने घोड़े पर नहीं, बल्कि हार्ली डेविडसन से एंट्री की। बाइक की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग चौंक उठे।
इस बारे में कुणाल बताते हैं शुरुआत में लोगों को अजीब लगा, लेकिन बाद में यह बाइक टॉकिंग प्वाइंट बन गई। कुणाल कहते हैं कि उनकी यह अदा पत्नी शिवानी को बहुत पसंद आई। इसके बाद पति-पत्नी ने इसी बाइक से विदाई भी ली।
देखें तस्वीरें...