वडोदरा। गुजरात विधानसभा चुनाव 2012 के समय जब मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी दल खासकर कांग्रेस गुजरात के विकास पर खामियां निकालने की कोशिश कर रही है। वहीं, अब मोदी के समर्थकों में एक और खूबसूरत नाम जुड़ गया है। ये हैं बच्चन फैमिली की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन।
ऐश्वर्या रविवार को वडोदरा शहर की मेहमान बनीं। दरअसल वे यहां एक ज्वैलरी शो-रूम के उद्घाटन अवसर पर आई थीं। इस मौके पर वे गुजरात के विकास की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने कहा, गुजरात दिनों-दिन तेजी से विकसित होता जा रहा है।
ऐश्वर्या का यह कमेंट उस समय आया है, जब मोदी के विरोधी दल गुजरात के विकास कार्यों को झुठलाने की तमाम कोशिशें कर रहे हैं। यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि उनके ससुर यानी की बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन गुजरात के ब्रांड एम्बेसेडर हैं।
उल्लेखनीय है कि गुजरात में पहले चरण के लिए 13 और दूसरे चरण के लिए 17 दिसंबर को मतदान होना है और मतगणना 20 दिसंबर को होनी है। कह सकते हैं कि मोदी सरकार के विकास कार्यों के समर्थकों में ऐश्वर्या जैसा एक खूबसूरत नाम और जुड़ गया है।
देखें तस्वीरें...