विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Surat >> Now Israelis Camera Will Keep An Eye On The Safety

अब इजरायल के कैमरे रखेंगे हीरा नगरी की सुरक्षा पर नजर

divya bhaskar network | Aug 18, 2012, 11:25AM IST
 
 

सूरत। डायमंड सिटी सूरत में इजरायल की कंपनी सीसीटीवी कैमरे स्थापित करेगी। यह 'सेफ सिटी सूरत' नामक पुलिस-जनभागीदारी वाली योजना का हिस्सा है। इस पर 6.78 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के सिद्घांत पर यह योजना आकार लेगी।


सूरत पुलिस महकमा इसे देश का अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट बता रहा है। सीसीटीवी कैमरे से शहर पर निगरानी रखने के लिए 75 कांस्टेबल ड्यूटी पर लगाए जाएंगे। पुलिस महकमे के ट्रैफिक एजुकेशन ट्रस्ट ने विदेशी इनोवेटिव टैक्नोलोजिस कंपनी को शहर में 100 सीसीटीवी कैमरे लगाने का ठेका दिया है। इनमें पीटीजैड तथा फिक्स श्रेणी के कैमरे हैं। पीजीजैड मतलब पान-टील-जूम कैमरे, ये स्वचालित होते हैं। 360 डिग्री विजन की रिकॉर्डिंग करने में सक्षम हैं। एक इलैक्ट्रोनिक मोटर कैमरे को मूवमेंट करवाती है।


फिक्स कैमरे जहां लगाए जाते हैं वहां से वाइड एंगल से पिक्चर हासिल किए जाते हैं। विदेशी कंपनी पांच साल तक सुरक्षा कवच देगी। पहले चरण में शहर में 100 कैमरे स्थापित किए जाएंगे। बाद में इनकी संख्या बढ़ा कर पांच हजार करने की योजना है। ये कैमरे शहर के सभी प्रवेश द्वार, टैक्सटाइल्स मार्केट क्षेत्र, रिंग रोड, हीरा बाजार के मुख्य केन्द्र, संवेदनशील इलाके तथा रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड सहित मुख्य स्थानों पर लगाए जाएंगे।



पुलिस महकमे की देश में पहली योजना


सूरत पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना कहते हैं कि पीपीपी के तहत देश के किसी हिस्से में सीसीटीवी लगाने का यह पहला प्रोजेक्ट है। मुंबई पुलिस ने इस बाबत पहल की थी, लेकिन किसी कारण से वहां बात नहीं बन सकी। राज्य सरकार भी इस काम में मदद करेगी। तीन सप्ताह में सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क का कंट्रोल रूम शुरू हो जाएगा।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment