विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Politicians >> Now The Attention Of Ministers On Mission Gujarat

अब केंद्रीय मंत्रियों का ध्यान मिशन गुजरात पर

divya bhaskar network | May 03, 2012, 15:54PM IST
 
 

अहमदाबाद। गुजरात में आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब केंद्र सरकार के मंत्रियों ने दिल्ली से सूबे की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस आलाकमान ने अपने मंत्रियों तक यह मैसेज पहुंचाया है कि वे चुनाव को ध्यान में रखकर राज्य नेतृत्व की मांग के मुताबिक अपने कार्यक्रम वहां के लिए तय करें।


केंद्रीय मंत्री अपने अपने महकमों से जुड़े कामकाज में गुजरात केंद्रित काम का ब्यौरा अलग से एकत्र कर रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि सूबे में पार्टी सकारात्मक प्रचार पर जोर दे रही है। पार्टी अपने विकास के एजेंडे के साथ गुजरात की नरेन्द्र मोदी सरकार के कथित कुशासन को मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है।


केंद्रीय मंत्री राज्य के दौरे के दौरान सूबे में केंद्र की ओर से चल रही योजनाओं पर बोलेंगे। उन्हें सूबे के विकास के लिए नया एजेंडा भी लोगों के सामने पेश करना है। आलाकमान का संकेत पढ़कर मंत्री अब नई योजनाओं के ऐलान और पाइपलाइन में पड़ी परियोजनाओं के शुभारंभ को लेकर भी तत्परता दिखा रहे हैं।


यूपी से मिले सबक के बाद पार्टी राज्य में लो प्रोफाइल तरीके से अपना प्रचार कर रही है। पहले माना जा रहा था कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी यूपी की तर्ज पर गुजरात में भी ज्यादातर सभाएं करेंगे। लेकिन अब उनका प्लान बदली परिस्थितियों के मुताबिक तैयार किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी यूपी की तरह गुजरात में ताबड़तोड़ सभाएं शायद ही करें। हालांकि वे प्रचार अभियान में पूरी तरह सक्रिय होंगे। ऐसी सीटों पर कांग्रेस का खास जोर होगा जहां उसकी संभावना पिछले चुनाव में कुछ बेहतर रही है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment