देखें वीडियो : NRI पति ने रंगे हाथों पत्नी को पकड़ा प्रेमी के साथ

अहमदाबाद। शहर में शनिवार को एक एनआरआई पति ने होटल के रूम में पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़वा दिया। जब पुलिस ने छापेमारी कर इन्हें गिरफ्तार किया तो खुलासा हुआ कि महिला के साथ एक कार्पोरेटर का विवाहित पुत्र था। इस खुलासे के बाद मामले ने जमकर तूल पकड़ लिया और यह खबर मीडिया की सुर्खियों में आ गई। एनआरआई पति ने पत्नी और उसके विवाहित प्रेमी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है।
वस्त्रापुर पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार सैटेलाइट इलाके में रहने वाले ऋषि घनश्याम देसाई पिछले 9 वर्षों से अमेरिका में रह रहे थे। अब वे अहमदाबाद में कॉल सेंटर चला रहे हैं। ऋषि के विवाह के लिए परिजनों ने एक मैरिज ब्यूरो द्वारा धरा परीख नामक लड़की को पसंद किया था।
गत 29 जनवरी 2012 को इनका विवाह हुआ था। धरा एक एंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करती है। ऋषि के परिजनों के अनुसार शादी के सवा महिने बाद ही पारिवारिक विवाद के चलते धरा गुस्सा होकर मायके चली गई थी। ऋषि के परिजनों ने उसे बार-बार समझाने का प्रयास किया लेकिन धरा नहीं मानी।
कुछ दिनों बाद ऋषि को मालूम हुआ कि धरा के एक युवक से संबंध हैं और वह प्रतिदिन कार में बैठकर उसके साथ आया-जाया करती है। इसी के चलते ऋषि ने उसका पीछा किया और देखा कि हिमालय मॉल के पास स्थित कैपटाउन होटल में धरा उस युवक के साथ गई है। ऋषि ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में कर दी।
पुलिस ने छापेमारी कर होटल के कमरे से धरा और युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक की गिरफ्तारी के बाद जब यह बात सामने आई कि वह पूर्व महिला कार्पोरेटर का विवाहित पुत्र मोनांग कीर्तिकुमार जोषी है, तो यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मोनांग ने सरेआम रिश्ता स्वीकार किया :
पुलिस की गिरफ्त में आ जाने के बाद मोनांग ने धरा से संबंध होने की बात कुबूल कर ली। मोनांग ने पुलिस को बताया है कि धरा से उसके संबंध पिछले 5 वर्षो से हैं।
गुस्साए परिजनों ने पुलिस थाने में ही प्रेमी जोड़े को धुना :
जैसे ही ऋषि के परिजनों को इसकी सूचना मिली कि धरा एक युवक के साथ पकड़ाई है और वह पुलिस थाने में है, वे भी थाने पहुंच गए। ऋषि के परिवार की कुछ महिलाओं ने थाने में ही धरा व मोनांग को थप्पड़ जड़ दिए। उन्होंने धरा पर आरोप लगाया कि किसी अन्य युवक से संबंध होने के बाद भी जान-बूझकर उसने ऋषि की जिंदगी बर्बाद कर दी।
देखें वीडियो में पुलिस स्टेशन का नजारा ... (वीडियो - केतन दवे, अहमदाबाद)






