विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Ahmedabad >> Paresh Rawal Address Election Meeting In Ahmedabad

'शेर का बच्चा ही सत्ता संभाल सकता है, बकरी का नहीं'

1 of 4 Photos

अहमदाबाद। भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए अहमदाबाद आए फिल्म अभिनेता परेश रावल ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा, हमारे प्रधानमंत्री दांतों के डॉक्टर के पास जाते हैं, तब अपना मुंह नहीं खोल पाते, लेकिन गुजरात आकर भरपूर बोलते हैं।


परेश रावल ने पीएम के 'गुजरात में अल्पसंख्यक असुरक्षित' बयान पर भी कटाक्ष किया और मुंबई की 'शाहिन' का उदाहरण देते हुए कहा कि एक मुस्लिम बेटी कांग्रेस के राज्य से गुजरात में आकर बस गई है। यानी की गुजरात अल्पसंख्यकों के लिए कितना सुरक्षित है, पीए को समझ जाना चाहिए। साथ ही परेश ने कहा, सिंह का बच्चा ही सत्ता की गद्दी पर बैठ सकता है, बकरी का बच्चा नहीं।



इसके बाद परेश रावल ने सोनिया गांधी पर निशाना साधा और कहा, 'गुजरात आईं सोनिया गांधी ने कहा कि गुजरात में सड़के बहुत खराब हैं... अरे, बहनजी गुजरात के सड़कों की दिशा और दशा दोनों ही अच्छी हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'कांग्रेसी नेता सिर्फ गुजरात को बदनाम करने और नीचा दिखाने के लिए यहां आए हुए हैं।'


देखें तस्वीरें....


आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment