विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> News >> Police Beaten To Murderer In Daylight

कुछ भी करने का, लेकिन ‘सिंघम’ का ईगो हर्ट नहीं करने का..!

divya bhaskar network | Jul 02, 2012, 01:22AM IST
 
 


राजकोट। शहर के भगवतीपुरा क्षेत्र में बीते बुधवार को तलवार मारकर एक नेत्रहीन व्यक्ति की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी और इलाके के कुख्यात बदमाश बोदू हबीब को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि शुक्रवार को पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जब बोदू हबीब को गिरफ्तार करने गई तो इसने भी अपने दो पूर्व साथियों की तरह पुलिस को आंखे दिखाने की कोशिश की। बस, फिर क्या था गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इसे वहां-वहां ले जाकर पीटा, जहां-जहां इसकी बदमाशी चलती थी।
PHOTOS : मोदी पर ट्रिपल मर्डर का आरोप? मोदी विरोधियों का नया दांव
 
भगवतीपुरा इलाके की 9 नंबर गली में रहने वाले नेत्रहीन भरत संघाभाई (40) बीते मंगलवार को अपने घर पर ही थे। यह रात के लगभग 10 बजे का समय था। तभी उन्हें गली में किसी के झगड़ने की आवाजें सुनाई दी। उन्हें लगा कि उनके छोटे भाई का किसी से झगड़ा हो रहा है। हालांकि इस समय इलाके के बदमाश बोदू हबीब उसके शागिदरे रफीक हुसैन और सुखदेव सिंह उर्फ रविराज सिंह जाडेजा की अन्य दो व्यक्तियों से लड़ाई हो रही थी। इनके बीच भरत पहुंच गए और झगड़ा न करने की बात कही। भरत की बात बोदू हबीब और उसके शागिदोर्ँ को इतनी नागावार गुजरी कि तीनों ने भरत पर ही तलवार और लकड़ी से हमला बोल दिया।
पाक की एक और घिनौनी करतूत : भारतीय कैदियों से करवाते हैं चोरी
 
गंभीर रूप से घायल भरत को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दूसरे दिन उनकी मौत हो गइ्र्र थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने शुRवार को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी बोदू हबीब फरार था, जिसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
दुनिया को अवाक करता आ रहा जादूगर अब बन जाएगा इतिहास

देखें तस्वीरों में... (फोटो : प्रकाश रावराणी)

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment