गुजरात में लोकायुक्त का गला घोंट रहे हैं मोदी : राहुल
Source: bhaskar network | Last Updated 14:24(06/02/12)
वाराणसी/अहमदाबाद। कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी ने सोमवार को उत्तरप्रदेश के वाराणसी में एक पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए भाजपा की जमकर आलोचना की। राहुल ने आरोप लगाया है कि भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार चरम पर है। इसलिए भाजपा मजबूत लोकपाल बिल नहीं चाहती।
इसके साथ ही उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात में मोदी लोकायुक्त का गला घोंट रहे हैं। वे चाहते ही नहीं कि गुजरात में लोकायुक्त की नियुक्ति हो।