विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Surat >> Raj Babbar Public Meeting At Surat

सुल्तान जान लेता है, कभी देता नहीं : राज बब्बर

1 of 9 Photos

सूरत। रविवार रात को शाहपोर में आयोजित कांग्रेस की एक सभा में सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल का गला खराब हो गया। इसलिए उन्होंने कुछ ही मिनट का भाषण दिया। अपने संबोधन में उन्होंने गुजरात के विकास के दावे को खोखला बताया। उन्होंने कहा, यहां तो बेचने वालों ने चमन ही बेच डाला।


इसके बाद कांग्रेसी सांसद और अभिनेता राज बब्बर ने माइक थाम लिया और कहा, मोदी लोकशाही की बात करते हैं, लेकिन शायद वे नहीं जानते, लोकशाही के लिए कुर्बानी देनी पड़ती है। इंदिरा जी ने दी, राजीव गांधी ने दी। सुल्तान का मतलब तो तानाशाह होता है। सुल्तान सिर्फ जान लेता है, जान देता नहीं।


भाजपा का गढ़ समझे जाने वाले सूरत के अमरोली इलाके में काग्रेस प्रत्याशी की चुनावी सभा में जनता को संबोधित करने पहुंचे बब्बर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर गुजरात में वाकई में विकास हुआ होता तो मोदी अपने चुनावी घोषणा पत्र में 50 लाख लोगों को घर बनाने की बातें नहीं करते। उल्लेखनीय है कि हाल ही में अहमद पटेल ने मोदी को 'सुल्तान' कहा था।


देखें तस्वीरें....


आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment