अंतिम समय तक माणोकशॉ नहीं भूले थे पगी को :
वर्ष 2009 में 27 जून को जनरल सैम माणोकशॉ का निधन हो गया। वे अंतिम समय तक रणछोड़ पगी को भूल नहीं पाए थे। निधन से पहले हॉस्पीटल में वे बार-बार रणछोड पगी का नाम लेते थे। बार-बार पगी का नाम आने से सेना के चैन्नई स्थित वेलिंग्टन अस्पताल के दो चिकित्सक एक साथ बोल उठे थे कि ‘हू इज पगी’। जब पगी के बारे में चिकित्सकों को ब्रीफ किया गया तो वे भी दंग रह गए।