गुजरात के काठियावाड़ में स्थित सोमनाथ मंदिर आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। देश भर के 12 ज्योतिर्लिग में शामिल सोमनाथ मंदिर का जिक्र शिव पुराण में भी किया है। यह मंदिर गुजरात को पर्यटन के नक्शे में अव्वल बनाने के लिए भी जाना जाता है। वहीं, गुजरात की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देने में सोमनाथ मंदिर का अहम रोल है।
हर साल आम आदमी से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी तक सभी यहां करोड़ों रुपये का चढ़ावा चढ़ाते हैं। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के मुताबिक, संदिग्ध आतंकी डेविड हेडली और तहव्वुर राणा की मदद से लश्कर ने इस मंदिर पर हमला करने की योजना भी बनाई थी।
पेश है दुनिया भर में पहचान बना चुके ज्योतिर्लिग मंदिर सोमनाथ पर एक फोटो फीचर...