वडोदरा। गुजरात विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है। सौराष्ट्र में कल गुरुवार को पहले चरण का मतदान होना है। अब दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।
इसके साथ ही दोनों पार्टियों की ओर से मतदाताओं को रिझाने की कोशिशें जारी हैं। पार्टियों ने चुनाव प्रचार के लिए फिल्मी अभिनेता-अभिनेत्रियों की फौज भी मैदान में उतार दी है।
इसी तारतम्य में बुधवार को फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार किया। रवीना के शहर में आने की खबर से ही युवकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए कई युवक तो भारी जोखिम उठाते हुए भी दिखाई दिए।
देखें तस्वीरें...