भरूच। देश के प्रमुख औद्योगिक समूह अदाणी एंटरप्राइज द्वारा रियल एस्टेट बिजनेस से बाहर निकलने की घोषणा से रियल्टी सेक्टर में हड़कंप मच गया है। अदाणी ग्रुप के प्रमोटेड गौतम अदाणी की 45 हजार करोड़ रुपए की मार्केट कैप रखने वाली ‘अदाणी इंटरप्राइज’ ने गुरुवार को यह घोषणा की है।
गुप की इस घोषणा से अब गुजरात स्थित ड्रीम प्रोजेक्ट ‘शांतिग्राम टाउनशिप’ के आगामी समय में किसी नए प्रमोटर्स को सौंपे जाने की संभावना बढ़ गई है।
कंपनी अधिकारियों के अनुसार कंपनी अब पूरी तरह से इन्फ्रास्ट्रक्चर और पॉवर सेक्टर में ही अपना ध्यान केंद्रित करेगी। कंपनी रियल एस्टेट से पूरी तरह निकल जाएगी, जिससे उसे 2000 करोड़ रुपए की बचत होने की संभावना है।
गुरुवार को हुई बोर्ड बैठक में अदाणी ग्रुप द्वारा रियल एस्टेट को ‘गुडबाय’ करने के फैसले पर बोर्ड के डायरेक्टर्स ने भी मुहर लगा दी है। ग्रुप के इस फैसले के बाद अब रियल एस्टेट में हड़कंप मच गया है।