विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Ahmedabad >> Removed To Lawyer Of Naroda Patia Case

नरोडा पाटिया कांड में सजा कराने वाले वकील को हटाया

divyabhaskar network | Jan 09, 2013, 16:18PM IST
 
 


अहमदाबाद। गुजरात के चर्चित नरोडा पाटिया हत्याकांड में एसआईटी की पैरवी करने वाले वकील अखिलेश देसाई को हटा दिया गया है। उन्हें हाईकोर्ट में अपील करने वाले पैनल में नहीं रखा गया है। इस मामले को लेकर विवाद की आशंका बढ़ गई है। हालांकि इस मामले में एसआईटी ने कहा है कि अपीलीय पैनल में अलग वकीलों के नाम की सिफारिश की गई है।


पूर्वी अहमदाबाद के नरोडा पाटिया इलाके में गोधराकांड के बाद भड़की हिंसा में 69 लोग मारे गए थे। इस मामले में भाजपा सरकार की पूर्व मंत्री माया कोडनानी और बजरंग दल के पदाधिकारी बाबू बजरंगी आरोपी हैं। एसआईटी ने जांच की थी। कोर्ट ने 32 लोगों को सजा सुनाई थी।


एसआईटी सूत्रों के अनुसार नरोडा पाटिया केस में अपील का मसौदा तैयार है। इसे विधि विभाग को भेजा गया है। हाईकोर्ट में अपील करने के लिए जांच एजेंसी विधि विभाग की अनुमति का इंतजार कर रही है। नरोडा पाटिया केस का एक आरोपी अभी डेढ़ महीने पहले ही पकड़ाया है। इसलिए अपील के लिए अभी समय है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment