विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> News >> Sant Asaram Ashram Death, The Tenure Ofthe Commission Extended

संत आसाराम आश्रम में मौत, आयोग का कार्यकाल बढ़ा

एजेंसी . | Dec 29, 2012, 12:41PM IST
 
 

अहमदाबाद. गुजरात सरकार ने संत आसाराम बापू के आश्रम में दो छात्रों की संदिग्ध मौत की जांच करने वाले  न्यायमूर्ति डी के त्रिवेदी आयोग  का कार्यकाल तीन माह बढ़ा दिया है। 
 
 
 
जुलाई 2008 में गठित आयोग ने संदिग्ध परिस्थितियों में हुई छात्रों की मौत के संबंध में संत आसाराम और उनके पुत्र नारायण साईं समेत कई लोगों से पूछताछ की है। दो छात्र दीपेश वघेला और अभिषेक वघेला तीन  जुलाई 2008 की रात को यहां साबरमती  नदी के पास बने आश्रम से गायब पाए गए थ। बाद में पांच जुलाई को उन्हें आश्रम में मृत पाया गया।
 
 
छात्रों के माता-पिता का आरोप है कि आश्रम में तंत्र.मंत्र के प्रयास में बच्चों की जान गई है। छात्रों की मौत को लेकर हुए भारी विरोध प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार ने इस मामले की जांच को अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को सौंपा था। सीआईडी ने इस मामले में आश्रम के सात साधकों को आरोपी बनाया था।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment