नडियाद। माघ पूर्णिमा पर मध्य गुजरात के नडियाद में संतराम महाराज का 181वां समाधि महोत्सव परंपरागत पूजा-अनुष्ठान के साथ मनाया गया है।
इन धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने और गुरुदेव की कृपा पाने की आकांक्षा के साथ देश-विदेश से हजारो भक्त संतराम मंदिर पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि संतराम मंदिर में केवल माघ पूर्णिमा को ही साल में एक बार साकर वर्षा (चीनी) और दिव्य आरती होती है। संतराम मंदिर नडियाद में है, जो खेडा जिले का हिस्सा है,जहां 181 वर्ष से अखंड ज्योति प्रज्वलित है।