आमतौर पर एशियाटिक लायंस दो से ढाई मीटर लंबे होते हैं और इनका वजन 115 से 200 कि.ग्रा. के बीच होता है। ये शेर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं। गिर फॉरेस्ट में ये चीतल, नीलगाय और चिंकारा जैसे जीवों का शिकार करते हैं। अपनी एक अच्छी आदत के अनुसार जब इनका पेट भरा होता है तो ये शिकार नहीं करते, भले ही इस समय कोई जीव इनके पास से गुजर जाए।