स्मिता आर, अहमदाबाद।अहमदाबाद से 90 किमी दूर स्थित प्रसिद्ध मीरा दातार दरगाह में अब मानसिक रोगियों के इलाज के लिए खास चिकित्सा पद्धति अपनाई जा रही है। अब यहां पर जाने-माने मनोचिकित्सक भी मौजूद हैं, जो मरीजों के उपचार के लिए मार्गदर्शन देते हैं।
अहमदाबाद से 90 किमी दूर उनावा गांव में स्थित इस दरगाह में सिर्फ मुस्लिम ही नहीं, बल्कि हर संप्रदाय के लोग आते हैं। इसलिए यह सभी संप्रदायों की आस्था का भी केंद्र भी है।
उल्लेखनीय है कि सैयदअली मीरा दातार की दरगाह में अधिकतर मानसिक रोगी ही आते हैं। इसलिए अब यहां मनोचिकित्सक की सेवाएं भी उपलब्ध हैं। दरअसल यह गुजरात सरकार और एक स्वैच्छिक संस्था के प्रयासों के कारण ही संभव हो सका है।
यहां पर आने वाले अधिकतर लोगों का यही मानना रहा है कि इस पवित्र जगह से कई लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर लौटे हैं। आस्था के साथ-साथ अब यहां विज्ञान की भी मौजूदगी आश्चर्यजनक तो है ही, साथ ही फायदेमंद भी है।
टाइम पास करने के लीए भीख मांगता है करोड़पति!
सुबह सगाई, दोपहर में विवाह लेकिन सुहागरात में...
मोदी की शुभकामनाओं का युवी ने दिया यह जवाब