गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री अपने स्टाइल के अलावा इनोवेटिव आइडियाज के लिए भी प्रख्यात हैं। उनके विकास के मॉडल का सबसे पहला सूत्र है ‘सौर ऊर्जा’ का अधिक से अधिक प्रयोग। गुजरात में सौर ऊर्जा के प्रयोग के लिए उनकी सराहना भी की जाती है।
इसके अलावा एशिया का सबसे बड़ा सोलर पार्क भी गुजरात में ही है और अब पूरे राज्य में सौर पार्क बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में मोदी ने बॉलीवुड स्टार अजय देवांगन के साथ एक और सौर ऊर्जा प्लांट के निर्माण का समझौता किया है।
मोदी के इस मंत्र की झलक गांधीनगर में आयोजित हो रहे वायब्रंट समिट में भी प्रमुखता से दिखाई दी। यहां आयोजित ग्लोबल ट्रेड शो में मोदी के सपनों के गांव को दर्शाता एक सोलर विलेज का मॉडल भी बनाया गया है।
देखें तस्वीरों में कि कैसा होगा मोदी के सपनों का गांव...