विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> News >> Sharad Thakar Diary Ka Panna

एक समय ऐसा था जब अमिताभ ने धमेंद्र के पैर पकड़ लिए थे..!

शरद ठाकर | Jul 06, 2012, 00:07AM IST
 
 


बॉलीवुड की महानतम फिल्मों में से एक ‘शोले’ एक महान पिता के होनहार बेटे द्वारा बनाई गई फिल्म थी। रमेश सिप्पी के पिता जी.पी. सिप्पी खुद एक धुरंधर फिल्म निर्माता थे। ‘शोले’ फिल्म बनाने से पहले रमेश सिप्पी कई सफल फिल्में बना चुके थे, जिसमें सीता और गीता मुख्य थी। सन् 1973 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाकर रख दी थी। मैं तो खुद ही तीन बार ‘सीता और गीता’ देखने गया था और तीनों बार सिनेमा हॉल में हाउस फुल की स्थिति थी।
 
कुछ भी करने का, लेकिन ‘सिंघम’ का ईगो हर्ट नहीं करने का..!
 
आमतौर पर किसी निर्माता-दिग्दर्शक की एक फिल्म जब सुपरहिट हो जाती है तो आगामी फिल्म में निर्माता अपने कलाकारों को बदलते नहीं हैं। रमेश सिप्पी ने भी कुछ ऐसा ही किया और ‘शोले’ फिल्म के लिए उन्हांेने संजीव कुमार, धर्मेद्र और हेमा मालिनी को यथावत रखा। (ये सभी कलाकार फिल्म सीता और गीता में थे।) इसके बाद इन कलाकारों की भूमिका पर विचार शुरू हुआ।
 
फिल्म ‘शोले’ जब विचाराधीन थी, तब अमिताभ बच्चन एक सुपर फ्लॉप अभिनेता की स्टेज पर थे। ‘विचार’ और ‘निर्माण’ इन दो घटनाओं के बीच अमिताभ की ‘जंजीर’ पिस गई थी।
 
यह एक शुभ संजोग ही था कि ‘जंजीर’ और ‘शोले’ दोनों फिल्मों के लेखकों के रूप में सलीम-जावेद की जोड़ी थी। आज के सुपर स्टार सलमान खान के पिता सलीम खान और फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर ये दोनों इस समय के फिल्मी इतिहास के महान लेखकों में से थे। इन दिनों इन दोनों लेखकों के लिए फिल्म निर्माता द्वारा मुंबई की ताज होटल में दो लक्जुरियस स्यूट्स महीनों के लिए बुक्ड करवाए गए थे। सलीम-जावेद यहां बैठकर फिल्म की कहानी लिखते थे और फोन पर फिल्म निर्माता का मार्गदर्शन करते रहते थे। समय का खेल है कि अब इन्हीं दोनों लेखकों की पटरी फिट नहीं बैठती।
 
 पाकिस्तान की जेलों में भारतीय कैदियों से करवाए जाते हैं गंदे काम!
 
इस समय सलीम-जावेद की मंशा थी कि ‘शोले’ में जय के पात्र के लिए अमिताभ को लिया जाए। लेकिन फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी शत्रुघन सिन्हा को लेना चाहते थे। उन्होंने तो इस बारे मंे शत्रुघन से बात तक कर ली थी। लेकिन शत्रुघन इन दिनों फिल्म ‘सोलो’ की धुन में मस्त थे। जिस फिल्म में आसमान की ‘गैलेक्सी’ जैसे सितारों की भरमार हो, उसमें उनकी भूमिका कितनी काम आएगी? यही सोचकर उन्होंने फिल्म ‘शोले’ में काम करने का ऑफर ठुकरा दिया था। कह सकते हैं कि ‘जय’ की भूमिका न निभाकर उन्होंने ‘जय-वीरू’ जैसे पात्र के महानतम इतिहास पर ही लात मार दी थी।
 
PHOTO: इस मरियल कुत्ते की दिलेरी तो देखिए..वनराज से पंगा
 
शत्रुघन के इंकार के बाद रमेश सिप्पी की भी नजर अब अमिताभ पर टिकने लगी थी। इसी बीच सलीम-जावेद ने अमिताभ के कान में फूंक मार दी कि हमारे हाथ में जो था, हमने वो तुम्हारे लिए कर दिया। अब अधिक वजन बढ़ान के लिए तुम धरमजी (धर्मेद्र) से मुलाकात कर लो।
 
इस समय धर्मेद भी नंबर वन स्टारों में शुमार थे। हालांकि इस समय तक राजेश खन्ना का बोलबाला था, जबकि अमिताभ फिल्मी दुनिया की ऊंचाई पर पहुंचने के लिए सीढ़ी तलाश रहे थे। इसलिए धर्मेद की बात कोई भी निर्माता टालता नहीं था।
 
प्यार का ऐसा खुमार, एक महीने में ही 24 लड़कियां ‘तड़ीपार’
 
सलीम-जावेद की सलाह मानकर एक सुबह अमिताभ सीधे धर्मेद के बंगले पर जा पहुंचे। शब्दश: धरम पाजी के के पैर पकड़ लिए और फिल्म में काम करने की मंशा जाहिर की। पंजाब द पुत्तर यानी की धर्मेद्र इस युवक की विनम्रता पर मोहित हो गए और बोले.. ‘साले..!’ मैं देखता हूं कि अब तुझे कौन ‘शोले’ में नहीं लेता है।
 
कालचक्र घूमा, और ऐसा घूमा कि अब शत्रु को लगता होगा कि उन्होंने जय न बनकर बहुत बड़ी भूल की थी तो धर्मेद को लगता होगा कि उन्होंने अमिताभ को जय बनाकर बड़ी भूल कर दी थी। क्योंकि वर्तमान इतिहास के पन्नों पर लिखे शब्द तो कुछ ऐसा ही इशारा करते हैं।
 
 
PHOTOS: अगर बिजली सीधे सिर पर आ गिरे तो क्या हाल होगा?
VIDEO: टीन एजर्स को यह वीडियो एक बार तो देखना ही...
बाहर आया गुजरात के कच्छ का मंगल ग्रह से कनेक्शन!
गुरुपूर्णिमा के दिन ही शिक्षक ने 7वीं की...
तीन बच्चों का पिता प्यार में हुआ अंधा, मां से ही...

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment