अहमदाबाद। भाजपा के सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने जबसे गुजरात में कदम रखा है, चुनावी माहौल बिलकुल बदल सा गया है। सिद्धू की सभाओं में जनसैलाब खुद-ब-खुद ही उमड़ आता है। दूसरी ओर, अपनी सभाओं में सिद्धू दोनों काम बखूबी कर रहे हैं... लोगों को हंसाने और विरोधियों पर जमकर वार करने का।
गुजरात में सिद्धू के साथ जो सबसे खास बात जुड़ गई है वह है गुजरात परिवर्तन पार्टी के प्रमुख और मोदी के प्रखर विरोधी केशुभाई पटेल के खिलाफ बोलना। इसके इतर मोदी ने अब तक अपने राजनीतिज्ञ गुरू केशुभाई पटेल के बारे में एक शब्द नहीं बोला है, वहीं मोदी का यह काम सिद्धू बड़ी अच्छी तरह से कर रहे हैं। सिद्धू जबसे गुजरात आए हैं, अपनी हरेक भाषण में केशुभाई पटेल को कोसना नहीं भूलते।
.......