विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Politicians >> Smriti Irani Addresed Meeting In Vadodra

'गुजरात के हनुमान मोदी ही कांग्रेस की भ्रष्ट लंका को भस्म करेंगे'

1 of 11 Photos

वडोदरा। शनिवार को वडोदरा के वारसिया में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्मृति ईरानी कांग्रेस शासन के खिलाफ जमकर तमतमाईं।


जनसंबोधन में स्मृति ने कहा, 'गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेसी नेता ने बंदर कहा था...अब मोदी हनुमान बनकर कांग्रेस की भ्रष्ट लंका को भस्म करेंगे।'

 

उन्होंने मोदी के उस भाषण का भी उल्लेख किया, जिसमें नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कांग्रेसी नेताओं ने मुझे बंदर शब्द से संबोधित किया और मैं इस संबोधन को स्वीकार करता हूं क्योंकि भगवान राम की सेना के अगुवा भगवान हनुमान भी बंदर थे। मैं भी गुजरात की जनता को अपना राम मानता हूं, इसलिए हमेशा उसकी सेवा करता रहूंगा।



हरणी-वारसिया रिंग रोड स्थित सर्वानंद हॉल में आयोजित सभा में स्मृति ने गुजराती भाषा में भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस शासन में महिलाएं असुरक्षित हैं। दिल्ली में तो महिलाएं अंधेरा होने के बाद घर से निकलने में डरती हैं। 


आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment