बेटी को नग्र कर रस्सी से बांध पीटने वाले पिता को बेटों ने दी क्रूर सजा

सूरत। अपनी 15 वर्षीय बेटी को नग्र कर रस्सी से बांध पिटाई करने वाले एक पिता को उसके दो बेटों ने ही मौत के घाट उतार दिया। बेटों के बताए अनुसार पिता उनकी बहन से ज्यादती करने की कोशिश कर रहा था। जब बहन ने विरोध किया तो पिता ने उसे नग्र कर रस्सी से बांध कर पिटाई की। इसलिए उन्होंने उसे मौत के घाट उतार दिया और लाश नदी किनारे फेंक दी।
घटना सूरत शहर के सचिन-पलसाणा रोड स्थित इंदिरानगर इलाके की है। पुलिस के बताए अनुसार 48 वर्षीय कृष्णा हीरालाल केवट की पत्नी ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच पुलिस को कृष्णा की लाश मिल गई। पुलिस ने जल्द ही इस हत्या के मामले में मृतक के दोनों बेटों राजेश कुमार और हीरालाल केवट को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पिता उनकी छोटी बहन पर गलत नजर रखता था। बीते शनिवार को घर में अकेला पाकर उसने बेटी के साथ ज्यादती करने की कोशिश की। लेकिन जब बेटी ने विरोध किया तो उसे नग्र कर रस्सी से बांध दिया और पिटाई की। जब यह बात उन्हें मालूम हुई तो उनका पिता से विवाद हुआ। इसी बीच एक बेटे ने लकड़ी उठाकर पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस अपराध से बचने के लिए दोनों ने लाश रात में ही नदी किनारे घास में छुपा दी थी।







