अहमदाबाद। अहमदाबाद जिले के दसक्रोई तहसील के विवेकानंदनगर में एक पुत्र ने पिता को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। पिता की हत्या के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया।
पुलिस को घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर जा पहुंची, जहां अधेड़ की लाश थी, लेकिन गोली उसकी हत्या करने वाला उसका बेटा मौके से फरार हो चुका था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि खबर लिखे जाने तक मृत व्यक्ति और उसके आरोपी बेटे का नाम मालूम नहीं हो सका था।
देखें तस्वीरें... (फोटोग्राफर : शैलेष प्रजापति, अहमदाबाद)