वडोदरा। पश्चिमी दुनिया में अध्यात्म का व्यापार करने वाले रजनीश उर्फ ओशो ड्रग्स और सेक्स के आदी थे। यह खुलासा एक समय में ओशो की सबसे प्रिय व विश्वासपात्र पीए मां आनंद शीला ने किया है। ओशो के ऊपर इस तरह के आरोप पहले भी कई बार लग चुके हैं। रजनीश की शिष्या शीला वडोदरा के भाईली गांव की हैं और अब स्विटरजरलैंड में हैं।
ओशो के आश्रम से 55 मिलियन डॉलर का घपला करने के आरोप में शीला 39 महीनों तक जेल में रहीं। जेल से बाहर आने के लगभग 20 साल बाद मां आनंद शीला ने (पहले शीला अंबालाल पटेल) हाल ही में रिलीज हुई अपनी किताब ‘डोंट किल हिम! ए मेम्वर बाई मा आनंद शीला’ में ओशो व उनके आश्रम से जुड़े कई रहस्यों से पर्दा उठाया है।
अपनी किताब में उन्हें कई जगह ओशो यानी रजनीश की धन और भौतिक सुख-सुविधाओं की लालसा का जिक्र किया है। हालांकि, ओशो के समर्थक शीला पर यह आरोप लगाते हैं कि उन्होंने अपनी किताब के प्रचार के लिए इस तरह की बातें कीं।
आइए जानते हैं, क्या-क्या कहती हैं शीला ओशो के आश्रम में सजने वाली सेक्स मंडी के बारे में...