राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
कोयला घोटाले पर अदालत जा सकते हैं सुब्रह्मण्यम स्वामी
divya bhaskar network
| Aug 19, 2012, 11:50AM IST
सूरत। पूर्व विधि मंत्री व जनता पार्टी अध्यक्ष डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी कोयला घोटाले को लेकर अदालत जा सकते हैं। स्वामी ने यहां शनिवार को इस बाबत संकेत दिए। वे एक कार्यक्रम के लिए शनिवार को शहर में थे।
स्वामी ने कहा कि हाल ही में कैग की रिपोर्ट में 300 लाख करोड़ की देश की संपत्ति का नुकसान होने की खबर है। प्राकृतिक स्रोत को पक्षपात और रिश्वत की लालच में पसंदीदा लोगों को लाइसेंस दिए गए हैं। इन घोटालों में केवल डॉ. मनमोहन सिंह को टार्गेट करना उचित नहीं है।
मुख्य सूत्रधार तो कांग्रेस अध्यक्ष हैं। मैं सर्वोच्च न्यायालय में केस कर सभी घोटालेबाजों को सलाखों के पीछे पहुंचाऊंगा। उन्होंने टीम अन्ना को नक्सलवादी करार दिया।







