बंद कमरे में शिक्षिका संग पकड़ाए स्वामी... देखें तस्वीरों में

राजकोट। सोमवार रात यहां मवडी स्वामीनारायण गुरूकुल के कमरे से एक स्वामीजी महिला के साथ पकड़े गए। इसको लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया है। गुस्साए लोगों ने कमरे में तोड़फोड़ की। साथ ही स्वामी जिस कार से पहुंचे से उसे तबाह कर दिया। गुस्साए लोगों की भीड़ ने स्वामी और कमरे से मिली महिला के साथ भी मारपीट की।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे कर मामले को शांत किया। गुस्साए लोगों ने गुरूकुल में गोरखधंधा होने का आरोप लगाया है। संबंधित मालवीयनगर थाना पुलिस ने इस मामले में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज किया है। थाने के एक अधिकारी ने बताया कि स्वामीनारायण संप्रदाय में संतों की मौजूदगी में महिलाओं की उपस्थिति स्वीकार नहीं है। महिलाओं को पर्दे के पार रखा जाता है। उक्त घटना में एक स्वामी के महिला को गुरूकुल में मिलने के लिए बुलाने से लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। स्वामी सहित लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आरोप बेबुनियाद, बने षडयंत्र का शिकार :
उधर स्वामी व महिला ने खुद के किसी षडयंत्र का शिकार होने की बात कही है। स्वामी आनंद पूरणस्वामी (40) ने कहा कि मंगलवार को मुझे सूरत जाना ता। इसलिए आज (सोमवार) को मवडी गुरूकुल आकर रूका था। विसादवर की शिक्षिका चेतना को कुछ काम था। इसलिए वे मिलने आईं थीं। हम कमरे में थे तभी कुछ लोगों ने धक्का मार कर कमरा बाहर से बंद कर दिया।
महिला ने कहा कि लोगों के आरोप बेबुनियाद हैं। मैं किसी काम के सबब मिलने आई थी। उल्लेखनीय है कि स्वामी आनंद पूरणस्वामी विसावदर गुरूकुल के हैं। महिला भी वहीं शिक्षिका बताई जा रही है।
देखें तस्वीरों में.. (फोटोग्राफर : प्रकाश रावराणी)







