राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
गणेश पंडाल में सिलेंडर फटा, दो की मौत, छह घायल
divyabhaskar network
| Sep 25, 2012, 11:09AM IST

अहमदाबाद। शहर के एक गणेश पंडाल में सोमवार को गैस सिलेंडर फटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। छह घायल हुए हैं। घटना पूर्वी अहमदाबाद के ईसनपुर की है। पुलिस ने इलाके को घेर कर जांच शुरू की है।
गणेश पंडाल में डायनासोर की थीम पर गजानन की प्रतिमा विराजित की गई थी। डायनासोर की प्रतिकृति के मुख से आग निकालने के लिए सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। रात आठ बजे जब कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर का रेग्यूलेटर खोलना चाहा। उसी समय ब्लास्ट हो गया। पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के समय दर्शन के लिए पंडाल में करीब 200 लोग थे।
गणेश भगवान को लगा 145 किलो भाखरी का भोग
PICS: सूरत में रातों-रात ‘मदर मैरी’ को बनाना पड़ा ‘मदर इंडिया’!
PICS: अहमदाबाद में मौत का तांडव, एक ही परिवार के 5 बच्चों की मौत









