भुज.टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सोमवार को प्रसारित कच्छ रणोत्सव थीम पर आधारित एपिसोड पर भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को आपत्ति है। इसमें दिखाया गया है कि मुख्य पात्रों में से एक जेठालाल (दिलीप जोशी) परिवार के साथ कच्छ भ्रमण करने जाते हैं।
जेठालाल मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहे होते हैं, तभी उनका ऊंट सीमा पार चला जाता है। पाकिस्तानी रेंजर्स बॉर्डर संख्या- 4444 को लांघने पर जेठालाल को रोक कर पूछताछ करते हैं।
गुजरात फ्रंटियर सेक्टर के आईजी अरुण कुमार का कहना है कि एपिसोड की शूटिंग की अनुमति ली गई थी किंतु जेठालाल के पाकिस्तानी क्षेत्र में जाने संबंधी दृश्य के बारे में चर्चा नहीं हुई थी। हालांकि यह बात अलग है कि एपिसोड की शूटिंग अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारतीय क्षेत्र में 100 किलोमीटर अंदर घोरडो के सफेद रण में की गई थी। मामला दिल्ली मुख्यालय में उठने की बात कही जा रही है।
1 आंख, 2 रैटिना के साथ जन्मा यह कौन सा जीव है?
यहां लोग ‘गोरा’ नहीं ‘काला’ होने के लिए लगाते...
एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी, लड़की के घर बही...