विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Politicians >> Tension Cause Of Large Voting In Gujarat

सट्टा बाजार के अनुसार, मोदी 100 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएंगे!

1 of 5 Photos

अहमदाबाद। कल गुरुवार को गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना का दिन है। गुजरात सहित पूरा देश अगली सुबह का इंतजार कर रहा है। सभी पार्टियों में मंथन का दौर चल रहा है। मीडिया ने भी नतीजों के संबंध में सर्वे कर लिए हैं और मोदी को गुजरात का बड़ा विजेता भी घोषित कर दिया है। अब तक सभी सर्वे में मोदी को पिछले चुनाव की तुलना में इस बार अधिक सीटें मिलना बताया गया है।

कुछ सर्वे का तो यहां तक कहना है कि मोदी को इस बार 140 सीटें मिलेंगी। पिछले विधानसभा चुनाव में मोदी ने 117 सीटों पर अपनी विजय पताका लहराई थी, लेकिन इस बार का चुनाव उनके भावी भविष्य की दिशा तय करने वाला है। इसलिए मामला जरा हटके है।

इसी बीच चौंकाने वाली जानकारी यह आई है कि सट्टा बाजार ने मीडिया के सभी सर्वे को झुठला दिया है। सटोरियों का तो दावा है कि इस बार मोदी सरकार के लिए तो 100 सीटें जीतना भी मुश्किल है।

गुजरात के इस महासंग्राम को देखते हुए सट्टा बाजार में 5 हजार करोड़ रुपए लगे हैं। इसलिए सटोरियों का यह दावा सचमुच में काफी चौंकाने वाला है। क्योंकि अगर सटोरियों की बात सही साबित हो गई तो मोदी के लिए एक बहुत बड़ा झटका होगा।

इस संबंध में एक बड़े अखबार ने भी दावा किया है कि इस बार गुजरात में अपेक्षा से अधिक हुआ मतदान मोदी के खिलाफ जाने की ओर इशारा करता है। अखबार के अनुसार जहां 6 दिन पहले तक सट्टा बाजार ने बीजेपी के 100 भी कम सीटें जीतने पर 114 पैसे का भाव रखा था, वहीं अब रेट बढ़कर 117 पैसे कर दिया गया है।


आगे पढ़ें मोदी भी है चिंता में...


आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment