गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है। सौराष्ट्र में कल गुरुवार को पहले चरण का मतदान होना है। हालांकि गुजरात में हमेशा से ही भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुख्य जंग रही है, लेकिन इस बार तीसरा फैक्टर केशुभाई पटेल का उठ खड़ा हुआ है। इसलिए भाजपा और कांग्रेस दोनों की दलों की नजर केशुभाई पटेल की पार्टी जीपीपी पर टिकी हुई हैं कि केशुभाई की पार्टी किसे उबारेगी और किसे डुबाएगी?
दिल्ली से लेकर गांधीनगर तक यही एक सवाल है जो इन दोनों दलों को परेशान किए हुए है। केशुभाई की पार्टी की तरफ से मैदान में उतरे 167 उम्मीदवारों में से 21 तो ऐेेसे हैं, जो भाजपा-कांग्रेस दोनों का ही खेल बिगाड़ सकते हैं। यानी की जीपीपी के इन प्रत्याशियोंकी 21 सीटें गुजरता विधानसभा चुनाव के परिणामों पर खासा असर डाल सकती हैं।
आईए संक्षेप में इस पूरे समीकरण पर एक नजर डालते हैं...