गांधीनगर। गुजरात में पहले चरण का चुनाव 13 दिसंबर को होगा। इसके लिए प्रचार अभियान मंगलवार शाम पांच बजे खत्म हो गया। इस चरण में 87 सीटों पर मतदान होगा। 28 पार्टियों के 846 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो जाएगी।
सत्तारूढ़ भाजपा सभी 182 सीटों पर, कांग्रेस और राकांपा गठबंधन 181 और केशुभाई की जीपीपी 87 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। दो चरणों में होने वाले इस चुनाव में तीन करोड़ 78 लाख 15 हजार 306 मतदाता वोट डालेंगे।
इसमें से एक करोड़ 80 लाख 17 हजार 125 महिलाएं हैं। ये सभी मतदाता 44,469 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे।