विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Vadodra >> Two Case Against Akbaruddin In In Vadodara

भड़काऊ भाषण मामले में हैदराबाद के विधायक के खिलाफ वडोदरा में दो केस

divyabhaskar network | Jan 05, 2013, 11:03AM IST
 
 


वडोदरा। ऑल इंडिया मजलिसे ईत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के मंच से भड़काऊ देने वाले आंध्र प्रदेश के विधायक अकबरूद्दीन सुल्तान सलाहुद्दीन औवेसी के खिलाफ स्थानीय अदालत में दो शिकायतें हुई हैं। औवेसे हैदराबाद के चंद्रयान गुट्टा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन पर 24 दिसंबर को एमआईएम के कार्यक्रम में वैमनस्य फैलाने वाला भाषण देने का आरोप है। मामले के तूल पकड़ने पर यहां पहली शिकायत गुरुवार को हुई थी।


पेशे से अधिवक्ता जयेश गांधी ने अपने वकील के माध्यम से संबंधित अदालत में शिकायत की। गांधी के अधिवक्ता का कहना है कि शिकायत पर अदालती जांच का आदेश हुआ है। महंत ज्योर्तिनाथ ने भी शुक्रवार को एक शिकायत लगाई। शिकायत में धार्मिक भावनाओं, मान्यता और भावनों को ठेस पहुंचाने तथा देशद्रोही प्रवृति का आरोप है। याची ने अदालत को बताया है कि उन्होंने उक्त विधायक के आपत्तिजनक भाषण के बारे में कंप्यूटर पर इंटरनेट के माध्यम से पढ़ा-जाना है, यह जानकर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। कोर्ट में शिकायत के  बाद 202 के तहत कोर्ट इंक्वायरी का आदेश हुआ है।


ओवैसी लंदन में, पुलिस ने घर पर चिपकाया नोटिस

आंध्र प्रदेश पुलिस ने मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन के विधायक अकबरूद्दीन ओवैसी के घर के बाहर नोटिस चिपकाया है। ओवैसी फिलहाल लंदन में हैं। उन पर देश के विरुद्ध युद्ध छेड़ने या इसकी कोशिश करने, धर्म-जाति-भाषा के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुर्भावना फैलाने का आरोप है। ओवैसी को आठ जनवरी को निर्मल टाउन और नौ जनवरी को निजामाबाद में पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment