IOC के स्टोरेज टैंक में लगी आग में दो मरे, चार लापता

सूरत। सूरत के हजीरा औद्योगिक क्षेत्न में स्थित इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के स्टोरेज टैंक में कल लगी भीषण आग में जलकर दो लोगों की मौत हो गयी और चार अब भी लापता हैं।
घटनास्थल का मुआयना करने आज सुबह सूरत पहुंचे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्नी वीरप्पा मोइली ने इस पूरे मामले और आग के कारणों की जांच के आदेश दे दिये हैं। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि जांच रिपोर्ट 25 जनवरी तक पेश कर दी जाएगी। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात करके उन्हें पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।
दमकलकर्मियों ने राजेंद्र चौधरी और राहुल नामक दोनों मृतकों के शव आज सुबह निकाले। उन्होंने बताया कि चार लोग अब भी लापता है जिनकी तलाश जारी है।
श्री मोइली ने बताया कि इस आग में 45 करोड रुपये से अधिक कीमत का पेट्रोल नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कि दमकलकíमयों की पुरजोर कोशिशों के बावजूद टैंक संख्या चार पूरी तरह जल गया और उसमें रखा पेट्रोल भी नष्ट हो गया। इस भीषण आग पर काबू पाने के लिये सूरत, बारडोली, नवसारी, वडोदरा और अहमदाबाद से कई दमकलें बुलायी गयीं१ आग बुझाने के लिये सत्तर से अधिक दमकलकर्मी 24 घंटो से अधिक समय तक जूझते रहें।
दमकल विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं१ जिलाधिकारी जयप्रकाश शिवहरे ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। आईओसी के वरिष्ठ अधिकारी भी आग से हुये नुकसान और हालात का जायजा लेने के लिये मुंबई से सूरत पहुंच गये हैं।






