विज्ञापन
 
Home >> Gujarat >> Ahmedabad >> Ultimately Aasaram Bapu Present In Commission

दो बच्चों की मौत का मामला :आखिरकार कमीशन के सामने पेश हुए बापू

1 of 17 Photos

अहमदाबाद। दो बच्चों दीपेश-अभिषेक की मौत के मामले में शनिवार को आसाराम बापू की पेशी हुई। पिछले काफी समय से आसाराम इस मामले से बचने की कोशिशें कर रहे थे। उन्हें कमीशन की ओर से कई बार समंस भेजे गए, लेकिन वे अब तक एक बार भी हाजिर नहीं हुए थे। अंतत: कमीशन ने उनके खिलाफ वारंट निकालने की चेतावनी दी, तब जाकर बापू के होश ठिकाने आए और वे शनिवार को डीके त्रिवेदी कमीशन के सामने पेश हुए।
 

आसाराम आज कमीशन में हाजिर होने वाले हैं, इसकी जानकारी मिलते ही हजारों की संख्या में उनके समर्थक भी डीके त्रिवेदी कमीशन के ऑफिस के पास जमा हो गए थे। गुरुकुल सर्कल से लेकर दूरदर्शन टॉवर तक आसाराम के समर्थकों की भीड़़ जमा रही। किसी अप्रिय घटना की स्थिति से बचने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था।

 

दीपेश और अभिषेक नाम के बच्चों की मौत हुई थी और दोनों के शव आसाराम बापू के साबरमती आश्रम में मिले थे। ये दर्दनाक घटना साल 2008 की थी।

 

इस मामले में गुजरात सीआईडी ने आसाराम बापू के आश्रम में रहने वाले सात साधकों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी, लेकिन गुजरात हाईकोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था. जिसके बाद इस मामले की जांच के लिए कमीशन बनाया गया था।


देखें तस्वीरें.....


आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment