हालोल (गुजरात)। एक तरफ जहां दिल्ली गैंग रेप जैसी शर्मनाक घटना चर्चा में है, वहीं अब गुजरात में एक घृणित मामला सामने आया है। हालोल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी के 53 वर्षीय वृद्ध चौकीदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके साथ पिछले पांच दिनों से चार युवकों द्वारा अप्राकृतिक कृत्य किया जा रहा था।
वृद्ध द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार वह पिछले पांच दिनों से इन युवकों की वासना का शिकार बन रहा था। युवकों ने उसे इस घृणित कृत्य की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रखी थी। इससे तंग आकर उसने आत्महत्या का मन बना लिया था, लेकिन एक परिचित की समझाइश के बाद उसने इसकी शिकायत हालोल पुलिस थाने में दर्ज कराई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हालोल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी में पिछले एक वर्ष से पीड़ित चौकीदार के पद पर कार्यरत है। इसी कंपनी में दूसरे प्रांत के चार युवक संतोष दामोदर सिंह (उम्र-19, रहवासी- पोरसा, मध्यप्रदेश), नेटीसिंह नाजीसिंह भदौरिया (उम्र-27, रहवासी- भिंड, मध्यप्रेदश), मीजन श्रीदेवेंद्र सिंह सेंग (उम्र-18), सोनू जगदीश शर्मा (उम्र-22, रहवासी-मंगान, मध्यप्रेदश) भी कार्यरत हैं। ये चारों आरोपी पिछले 3 दिनों वृद्ध चौकीदार को अपना शिकार बना रहे थे।